उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में भूखंड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति का मतलब है कि संबंधित भूमि किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में शामिल है। यह स्थिति भूमि के स्वामित्व, सीमा, उपयोग, या अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित विवादों को दर्शाती है।   उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ की मदद से नागरिक भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जान सकते हैं, इस लेख में इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है.

भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानने की प्रक्रिया

प्रदेश में नागरिकों की जमीन पर किसी करने से कोई वाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, ऐसे में नागरिक अपने जमीन पर चल रही वाद की स्थिति को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए उन्हें निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करने की जरूरत है-
  • सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • इसके बाद नागरिक होमपेज पर दिए गए विकल्प “भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, इस नए पेज पर आप अपने जिले, तहसील, और गांव का चुनाव कर लें।
  • इसके बाद आप उस गाटा संख्या / भूखंड संख्या को दर्ज करें, जिसके वाद की स्थिति आप देखना चाहते हैं।
  • दर्ज करने के बाद आप “गाटा प्रस्थिति” पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली” के पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।
ऐसे में अगर आपका गाटा वादग्रस्त है, तो नीचे आप अपने गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति देख पाएंगे।
💡यदि कोई भूखंड/गाटा वादग्रस्त है, तो उस पर कानूनी मुकदमा चल रहा होता है, जिससे उसकी बिक्री, हस्तांतरण, या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में रुकावट आ सकती है। यह जानकारी अक्सर तहसील या भूमि रजिस्ट्री कार्यालयों में उपलब्ध होती है। भूमि का क्रय या विक्रय करते समय इस स्थिति की जांच करना महत्वपूर्ण होता है।

RCCMS UP पोर्टल के जरिए भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानने की प्रक्रिया

आपके पास कंप्यूटरीकृत वाद संख्या है, तो आप सीधे RCCMS पोर्टल यूपी के जरिए अपने गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति देख सकते हैं, इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
  • इसके बाद नए पेज पर अपनी वाद संख्या को दर्ज करें और “प्रदर्शित करें” विकल्प पर क्लिक कर दें।
इसके अलावा अगर आपके पास आपकी वाद संख्या मौजूद नहीं है, तो आप “भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने” विकल्प पर क्लिक करें, और जनपद, तहसील, गांव का नाम और गाटा संख्या दर्ज करके अपने गाटा की स्थिति जान सकते हैं।
अब आपके सामने आपके भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति आ जाएगी, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी.
यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें, देखें प्रक्रिया
जमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें
UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया

Leave a Comment