यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में किसी राजस्व ग्राम की खतौनी का कोड एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जिसे सरकारी रिकॉर्ड्स में उस ग्राम की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है। (भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें) यह कोड आमतौर पर तहसील, ग्राम, और भूमि के प्रकार के आधार पर निर्धारित किया जाता है।   राज्य में भूमि से जुड़े ज्यादातर कार्यों को यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निपटाया जाता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे देखें, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, तो पूरी जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहें।

उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे कैसे जानें?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक हैं, और आप अपनी राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
💡जब आप उत्तर प्रदेश में भूलेख पोर्टल पर अपनी भूमि की खतौनी की नकल या अन्य भूमि रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, तो आपको उस ग्राम का कोड दर्ज करना होता है। इससे आपको सही जानकारी मिल सकेगी।
  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद विकल्प “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने” पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आप अपने जिले, तहसील और गांव के नाम पर क्लिक कर दें।
ऐसा करने पर उस ग्राम के नाम के साथ आपको राजस्व ग्राम खतौनी कोड दिख जाएगा। इस तरह से आप यूपी भूलेख पोर्टल पर अपने राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जान सकते हैं.

निष्कर्ष

राजस्व ग्राम की खतौनी का कोड एक विशिष्ट संख्या होती है, जो उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा जारी की जाती है। यह कोड ग्राम, तहसील, और जिले के आधार पर अलग-अलग होता है और इसका उपयोग भूमि रिकॉर्ड्स की पहचान के लिए किया जाता है। खतौनी का कोड भूलेख पोर्टल या स्थानीय तहसील कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। यह कोड सरकारी रिकॉर्ड्स और भूमि स्वामित्व की जांच के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस लेख में हमने इसी राजस्व ग्राम खतौनी के कोड को प्राप्त करने की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला है.
यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें, देखें प्रक्रिया
जमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें
UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया

Leave a Comment