भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानने की प्रक्रिया
प्रदेश में नागरिकों की जमीन पर किसी करने से कोई वाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, ऐसे में नागरिक अपने जमीन पर चल रही वाद की स्थिति को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए उन्हें निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करने की जरूरत है-- सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद नागरिक होमपेज पर दिए गए विकल्प “भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, इस नए पेज पर आप अपने जिले, तहसील, और गांव का चुनाव कर लें।
- इसके बाद आप उस गाटा संख्या / भूखंड संख्या को दर्ज करें, जिसके वाद की स्थिति आप देखना चाहते हैं।
- दर्ज करने के बाद आप “गाटा प्रस्थिति” पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली” के पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।
💡यदि कोई भूखंड/गाटा वादग्रस्त है, तो उस पर कानूनी मुकदमा चल रहा होता है, जिससे उसकी बिक्री, हस्तांतरण, या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में रुकावट आ सकती है। यह जानकारी अक्सर तहसील या भूमि रजिस्ट्री कार्यालयों में उपलब्ध होती है। भूमि का क्रय या विक्रय करते समय इस स्थिति की जांच करना महत्वपूर्ण होता है।
RCCMS UP पोर्टल के जरिए भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानने की प्रक्रिया
आपके पास कंप्यूटरीकृत वाद संख्या है, तो आप सीधे RCCMS पोर्टल यूपी के जरिए अपने गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति देख सकते हैं, इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-- सबसे पहले RCCMS “राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल” पर विजिट करें।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद “वाद खोज विधि” अनुभाग में “कंप्यूटरीकृत वाद सं०” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद नए पेज पर अपनी वाद संख्या को दर्ज करें और “प्रदर्शित करें” विकल्प पर क्लिक कर दें।