तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए यूपी भूलेख पोर्टल बेहद ही महत्वपूर्ण है, इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, अब नागरिकों को अपने जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और जानकारियों के लिए अपने तहसील के लेखपाल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है।   भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल पर अब नागरिक अपने गांव या शहर या तहसील की भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर विजिट करने की अवश्यकता नहीं है, आज इस लेख में माध्यम से मैं आपको खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें, इसके बारे में विस्तार से बताऊंगा।

तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें, जिसका लिंक ऊपर प्रदान किया गया है.
  • होमपेज पर आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे के विकल्प पर क्लिक कर दें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप पहले जनपद चुनें, तहसील चुनें, ग्राम चुनें.
💡
भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए आपको अपने जिले, तहसील, और ग्राम का सही-सही चयन करना होगा। गलत जानकारी भरने पर सही रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हो पाएंगे।
अब आपके सामने कुल 4 विकल्प आ जाएँगे, आप इनमें से अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं:
  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
इसके बाद बॉक्स में जानकारी दर्ज करके उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें, अब आपके सामने एक कैप्चा कोड आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, अब आपके सामने खतौनी नकल की अप्रमाणित प्रति आपके स्क्रीन पर होगी, आप चाहें तो इसे प्रिंट करके रख सकते हैं.
💡खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति) का इस्तेमाल किसी भी क़ानूनी कार्यों के लिए नहीं किया जा सकता है.

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में हमने आपको अधिकार अभिलेख की नक़ल जिसे खतौनी भी कहा जाता है, को देखने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, आपको बता दें कि बिना खतौनी के आप जमीन से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर सकते हैं, उम्मीद है उपरोक्त जानकारी से आपको लाभ मिला होगा.
यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें, देखें प्रक्रिया
जमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में कैसे निकालें? जाने पूरी प्रक्रिया
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें
जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें
UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया

Leave a Comment